बुलंदशहर: सदर विधायक ने किया ग्रामीणों के साथ ढकोली मालागढ़ मार्ग का निरीक्षण
सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने आज ग्रामीणों के साथ गांव ढाकोली से मालागढ़ जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया, मार्ग पर एक एक फीट गहरे गड्ढे देखकर विधायक भड़क गए ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण कई जगह से सड़क पूरी गायब हो गई है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।