मयूर विहार: मयूर विहार :- जोशी कॉलोनी में चल रहे सट्टा के अड्डे पर छापा मारकर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के मधु विहार थाना पुलिस की टीम ने जोशी कॉलोनी में चल रहे सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है .आरोपी के पास से सट्टा खेलने में इस्तेमाल एक मोबाइल फोन, राइटिंग पैड, और 8030 रुपया कैश बरामद हुआ है. डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद के तौर पर हुई है .