मयूर विहार: मयूर विहार:कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने त्रिलोकपुरी 23 ब्लॉक में जुआ का अड्डा चला रहे शख्स को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली की कल्याणपुरी थाना पुलिस की टीम ने त्रिलोकपुरी के 23 ब्लॉक चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कर एक शख्स को गिरफ्तार किया है.पुलिस को मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल स्लिप, डायरी और 2730 कैश बरामद हुआ है. आरोपी की पहचान किशन के तौर पर हुई है. वह मयूर विहार का रहने वाला है.