घोरावल: घोरावल पुलिस द्वारा पीड़िता की तहरीर पर कूटरचित दस्तावेज के द्वारा जमीन बैनामा कराने के मामले में 6 लोगों पर केस दर्ज
जालसाजी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के मामले में 6 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तहसील व थाना रावर्ट्सगंज ग्राम अकछोर की रहने वाली शकुंतला देवी ने तहरीर देकर बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सतौहा गांव के 6 लोगों के द्वारा फर्जी दस्तावेज के द्वारा जमीन का बैनामा कराया गया है।