कटकमदाग: छड़वा काली मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद का 60वां स्थापना दिवस मनाया गया
कटकमसाडी विश्व हिंदू परिषद के 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार दोपहर 12 बजे कटकमसांडी के छड़वा काली मंदिर प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संघ के जिला संघ चालक श्रद्धानंद सिंह शामिल हुए।मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक प्रशांत सिंह,जिला मंत्री मन संचालन अरविंद मेहता मौजूद थे।