डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरपुरा गांव समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो शराब तस्कर को 24.340 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 01 से 02 बजे के बीच सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम सकरपुरा की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है।