सिहोरा: सिहोरा में ईद का त्यौहार खुशहाली के साथ मनाया गया
पवित्र रमजान के 30 रोजे पूरे होने के उपरांत आज ईद का त्यौहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है, ईदगाह सिहोरा में और नूरी मस्जिद सिहोरा में ईद की नमाज अदा की गई, प्रशासन रहा मौजूद, ईद की नमाज के उपरांत सभी मुस्लिम भाइयों ने कब्रिस्तान में अपने मरहूम के लिए दुआएं की, इसके बाद सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाई देते हुए नजर आए।