बाड़मेर: बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम के बंद होने से खिलाड़ी परेशान, सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Oct 13, 2025 बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम के बंद होने के कारण खिलाड़ियों ने सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 4 महीने पहले बारिश की सीजन के कारण पानी भरने और बिल्डिंग के जर्जर होने के कारण स्टेडियम को बंद किया गया। लेकिन आज तक स्टेडियम को वापस नहीं खोला गया है।