आगरा: पुलिस लाइन में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल संपन्न
Agra, Agra | Jan 25, 2026 पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सम्पन्न हुई। अपर पुलिस आयुक्त की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल में मुख्य अतिथि द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात पुलिस जवानों ने अनुशासन, सधे कदमों और गर्व के साथ परेड कर राष्ट्र को सलामी दी। कार्यक्रम में देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना स्पष्ट दिखी।