अशोकनगर खजूरिया गांव के पास चलती बाइक से उछलकर गिर जाने से एक महिला घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परासर मोहल्ला निवासी कृष्णा पति अशोक जोगी उम्र 45 वर्ष बुधवार की रात 9 30 बजे डोंगरा गांव से शादी समारोह में शामिल होकर बेटे के साथ अपने घर जा रही थी इसी दौरान खजूरिया गांव के पास बाइक से गिर गई। महिला के सिर एवं चेहरे में चोटें आईं हैं।