दयालपुर: पुलिस चौकी सिकरौना ने अदालत द्वारा भगोड़े घोषित आरोपी को राजीव कॉलोनी से किया काबू
आरोपी को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2013 में थाना सेक्टर-58 में दो मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमें दर्ज है जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी माननीय अदालत से जमानत पर चल रहा था जो अदालत में लगातार गैर-हाजिर चल रहा था।