सिगरा स्थित गुलाब बाग में केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा
वाराणसी के सिगरा स्थित गुलाब बाग बीजेपी कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की इंडिया गठबंधन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव निकट आ गया है लेकिन गठबंधन की एक भी रैली सार्वजानिक नहीं हुई है। एक रैली 31 मार्च को दिल्ली में हुई है।