सिंगरौली: तीन दिवसीय एनसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2024- 2025 का खड़िया परियोजना में हुआ आयोजन।
एनसीएल खड़िया परियोजना में तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2024- 25 का हुआ आयोजन जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे आर के अवस्थी परियोजना अधिकारी खड़ीया ने कि इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है और जीवन में मनुष्य को जिस खेल में रुचि हो उसे खेल को अंतिम पड़ाव तक खेलना चाहिए।