देवेंद्रनगर: विश्व हाथी दिवस पर पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या बढ़कर हुई 19, बाघों के साथ बढ़ रहा कुनबा
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ हाथियों का कुनबा भी लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में यहां 19 हाथी हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व में हाल ही में दो नए हाथी शावकों के जन्म के साथ ही हाथियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पन्ना के हाथियों का नेतृत्व कुछ दिन पूर्व तक विश्व की सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला करती थी।