कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री का सामान चोरी करने के आरोप में तीन चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए
सोमवार की दोपहर 3 बजे तीन लोगों को रेल पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे चोरी के आरोप में तीनों को गिरफ्तार किया गया। वहीं रेल पुलिस ने बताया कि यह तीनों व्यक्ति एक महिला यात्री का सामान चोरी कर भाग रहे थे। जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जिनके पास चोरी का सामान भी बरामद किया गया।