इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित दीपमाला ढाबे के समीप दुकानों में आग लगाई गई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, एक संदेही हिरासत में
Indore, Indore | Oct 14, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में दीपमाला ढाबे के पास स्थित दुकानों में आग लगने का मामला सामने आया है। आग एक स्क्रैप दुकान और तीन खाने की दुकानों में लगी, जिससे दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे दुकान संचालक ने बदमाशों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। जिसमे बाणगंगा थाना पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है।