हौज खास: सफदरजंग इंक्लेव: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹17 लाख की ठगी, 4 गिरफ्तार
साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के साइबर थाना की पुलिस टीम ने चीटिंग के मामले में एक गैंग के 4 गैंग मेंबर्स को अलग-अलग शहर से पकड़ा है। जिनकी पहचान अंकुर मिश्रा, विश्वास शर्मा, केतन मिश्रा और कर्तार्थ के रूप में हुई है। यह चारों उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने इनके पास से चीटिंग की वारदात में इस्तेमाल 4 मोबाइल, सिम इत्यादि बरामद किया है।