मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के सिहपुर गढ़िया पंचायत स्थित गुड़िया गांव में बुधवार को दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक दो दिवसीय जिला राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 43वां वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से शुरू हो गया। संतमत प्रेमियों के सबसे बड़े वार्षिक आयोजनों में गिने जाने वाले इस सत्संग को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।