नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत और गिट्टी परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 8 वाहनों को जप्त किया है। मंगलवार को करीब 2 बजे जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की।