भारतीयजनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रविवार को जबलपुर से अनूपपुर प्रवास के दौरान सिहोरा पहुंचे। भाजपा नेता अंकित तिवारी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने श्याम टेलर का स्वागत किया। टेलर ने कहा कि युवा शक्ति संगठन की रीढ़ है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी आवश्यक है।