कटिहार: सूरापार गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर, इलाज के बाद बची जान
शुक्रवार की शाम 4 बजे एक व्यक्ति को उनके परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी हालत जहर खाने से बिगड़ी थी। जहर खाए मकरधर चौधरी के परिजन ने बताया पत्नी से विवाद होने के बाद गुस्से में इन्होंने जहर खा लिया। जहां थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। बाद में परिजनों को जहर खाने की बात का पता चला तो इसे सदर अस्पताल लाया गया।