द्वारका: इंदिरा मार्केट में पुलिस की छापेमारी, 1 किलो 940 ग्राम गांजा जब्त
द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने 1 ड्रग तस्कर को इंदिरा मार्केट में रेड करके गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस टीम ने 1 किलो 940 ग्राम फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। यह आरोपी नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है। यह आरोपी पहले से एनडीपीएस एक्ट के 6 मामलों में शामिल रह है।