द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय अपराधी को किया गिरफ्तार
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने 1 एक्टिव क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गए आरोपी की पहचान राजेश उर्फ पंडित के रूप में हुई है, यह उत्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस टीम में इसके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 3 स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने आधा दर्जन थाना इलाकों के 8 मामलों को खुलासा किया है।