नवागढ़: कचन्दा गांव में बदमाशों के हमले में घायल युवक की हुई मौत, 14 लोगों पर रॉड और डंडे से किया था हमला
शिवरीनारायण क्षेत्र के कचंदा गांव में बदमाशों के हमला से घायल युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम अमन बंजारे है. बदमाशों ने रॉड और डंडे से 14 लोगों पर हमला किया था। इसके बाद 3 युवकों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसमें एक युवक अमन बंजारे की मौत हो गई है। मामले का दसवां आरोपी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इससे पहले 2 नाबालिग को निरुद्ध किया।