नवागढ़: गोधना के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने लैपटॉप की चोरी की, जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, गोपाल हरि श्रीवास में बताया कि वह गोधना के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक है। स्कूल आकर देखने पर सामने का गेट का ताला क्षतिग्रस्त हुआ पड़ा था. अंदर आकर देखने पर लैपटॉप वहां पर नहीं था किसी अज्ञात चोरों ने लैपटॉप की चोरी कर ली थी। इधर, पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।