उनियारा: ढिकोलिया में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से तीन व्यक्ति हुए घायल
Uniara, Tonk | Nov 18, 2025 उनियारा थाना क्षेत्र के ढिकोलिया में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से तीन व्यक्ति घायल हो गए। मंगलवार को शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर उनियारा पुलिस थाना एएसआई रतन लाल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।