इंदौर: भारी विरोध के बीच राज्य शासन ने पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ की
Indore, Indore | Feb 24, 2024 पटवारी भर्ती के लिए नवंबर 2022 में हुई परीक्षा के परिणाम जून 2023 में घोषित किए गए थे। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए छात्रों ने भारी विरोध किया था। राज्य शासन ने जांच के आदेश दिए थे, जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद शासन ने चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है