मथुरा: राया क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर सौंपा
शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे राया के बिचपुरी चौकी के समीप ईको गाड़ी ने बाइक सवार पिथौरा भगत निवासी रोहित एवं उसकी चाची कमलेश को टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया कमलेश को आगरा रेफर कर दिया तो रोहित 18 वर्ष पुत्र लोहोरे की शुक्रवार रात 12:00 बजे मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया