कांके: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बाजार चौक स्थित तीन दुकानों में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Kanke, Ranchi | Mar 12, 2024 रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बाजार चौक स्थित दुकानों में बीते देर रात भीषण आग लग गयी। एक दुकान में आग लगने के बाद आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। जिसके बाद दमकल ने मौके पर पहुंचे कर आग पर काबू पाया।