क्षेत्र के ग्राम नगला महानन्द में पत्रकार मुकेश यादव के निज आवास पर पहुंचकर सपा विधायक राघवेंद्र गौतम ने शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान श्री गौतम ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।शाम 5 बजे तक विधायक के अलावा मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिपाल सिंह यादव,ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, सुरजीत यादव सहित दर्जनों प्रबुद्धजन शोक संवेदना व्यक्त करते दिखे।