फिरोज़ाबाद: जसराना तहसील में मां के बैनामा करने से मना करने पर बेटों ने किया हंगामा, बेटों को किया पुलिस के सुपुर्द
थाना जसराना के कस्बा पाढ़म निवासी सोनू एवं संदीप अपनी मां ममता के साथ मंगलवार को तहसील में पहुंचे। जहां उन्होंने मां के नाम में जमीन का बैनामा अपने नाम कराने का प्रयास किया। इसी दौरान महिला की बेटी भी आ गई। इसी दौरान किसी बात को लेकर मां-बेटों में विवाद हुआ तो महिला ने जमीन को बैनामा करने से मना कर दिया। बेटों को पुलिस अपने साथ ले गई।