बरबीघा: पुलिस लाइन में बैटरी शॉर्ट सर्किट से पुलिस चालक को लगा करंट, हालत गंभीर
शेखपुरा जिले के पुलिस लाइन में तैनात वाहन चालक कौशल शर्मा को वाहन की बैटरी में तार जोड़ने के दौरान गुरुवार शाम 8:00 बजे शॉर्ट सर्किट से करंट लग गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।