मुरैना जिले की माताबसैया पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।मुखबिर की सूचना पर हरगांव मोड़ पर चेकिंग के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रॉली में अवैध पत्थर मिला,कोई दस्तावेज नहीं थे।करीब 7 लाख की ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर अज्ञात आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा अवैध खनन पर सख्ती जारी रहेगी।