ब्रह्मपुर: बाइक जब्त करने पर बारातियों ने घरातियों संग पुलिस पर किया हमला, ब्रह्मपुर चौक पर चौकीदारों को पीटा, छह गिरफ्तार
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर चौराहे पर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि 1 बजे वाहन जांच के दौरान बारात में शामिल लोगों द्वारा दो चौकीदारों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।