झांसी: झांसी में दोस्त ने प्रेमिका की मदद से दोस्त को लूट, प्रेमिका कैश और जेवर लेकर हुई फरार, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Mar 27, 2026 झांसी से एक अनोखा मामला सामने आया है जहां दोस्त ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर अपने ही दोस्त को लूट लिया। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी राम जी ने शुक्रवार दोपहर बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है वह और उनकी बूढ़ी मां घर पर अकेले रहते थे जिसे देख दोस्त ने उसकी शादी करने के लिए एक रिश्ता बताया जिस पर वह मान गया। दोस्त ने दोनों की शादी करा दी।