गोपालगंज: रिखई टोला में होली पर विवाद के बाद गांव बना पुलिस छावनी, पुलिस ने घर-घर जाकर की पूछताछ, जांच शुरू
थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में होली के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने घर-घर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल गां