मुसाबनी: स्वीप कार्यक्रम के तहत मुसाबनी के स्कूली विद्यार्थियों के बीच में मतदाता जागरूक अभियान चलाया
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुसाबनी प्रखंड के स्कूली विद्यार्थियों को वोट के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्लोगन, पिरामिड के द्वारा मतदान व वोटिंग की पूरी प्रक्रिया जानीं। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिताएं भी कराई गई।