पूरनपुर: गांव लहा में गाली देने से मना करने पर जेठ ने 8 माह की गर्भवती महिला के पेट में मारी लात, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहा निवासी ज्योति देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ने शनिवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि तयेरा जेठ राजेश कुमार से पुरानी रंजिश चल रही हैं। इसी को लेकर वह दरवाजे पर देर रात गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर नाराज दबंग ने घर में घुसकर आठ माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर की गई।