इंदौर: संदिग्ध परिस्थितियों में सिटी बस चालक की एमवाय अस्पताल में हुई मौत, परिजनों ने लगाया इलाज ना मिलने का आरोप
Indore, Indore | May 19, 2024 इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के सिटी बस डिपो में सिटी बस चालक के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि अचानक ही बस ड्राइवर धर्मेंद्र कामत की तबीयत बिगड़ने पर उसके साथी उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने समय पर इलाज ना मिलने का आरोप लगाया है।