बहराइच: चितौरा ब्लॉक परिसर में किसानों ने की पंचायत, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की ओर से चितौरा ब्लॉक में पंचायत का आयोजन हुआ। किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन प्रसाद चौधरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को धान रोपाई के बाद खाद, छुट्टा मवेशियों और बिजली की समस्या परेशान कर रही है। मासिक पंचायत के बाद सभी ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा।