विजयपुर: सिद्ध बाबा मेले का समय पर आयोजन के लिए व्यापारियों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा
विजयपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध बाबा मेले को समय पर आयोजित करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद संतकुमार शाक्य ने व्यापारियों के साथ मिलकर विजयपुर के अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक मिश्रा को शुक्रवार 2:00 बजे ज्ञापन सौंपकर श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा मेले के समय पर आयोजन की मांग की हैँ उन्होंने कहा कि यह मेला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है