विजयपुर: खजूरी क्षेत्र में ज्वाला और उसके 4 शावकों को छोड़ा जाएगा, कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में चीतों की कुल संख्या 12 होगी
कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में शुक्रवार को 5 और चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है। इनमें ज्वाला और उसके 4 शावक शामिल हैं। जनवरी 2024 में जन्मे ये शावक अब करीब 13 महीने के हो चुके हैं। हर शावक का वजन लगभग 40 किलो है। सभी चीते स्वस्थ हैं। विभाग का उद्देश्य इन चीतों को जंगली बनाना है।