पताही थाना के झंडा चौक से 9 फरवरी को अपहृत युवती बरामद, आरोपी अपहरणकर्ता फरार पताही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ फरवरी को अपहृत युवती को झंडा चौक के पास से बरामद कर लिया है। इसके बाद युवती को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार नौ फरवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक ने युवती का अपहरण कर लिया था।