राजोरा निवासी 32 वर्षीय महिला रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग पानी भरने के लिए पहुंची तो वहां पर खड़ी दो महिलाओं ने उसके साथ में गाली गलौज कर मारपीट की थी जिसकी शिकायत फरियादी महिला ने बोरगांव चौकी पहुंचकर की है चौकी पर पदस्थ एएसआई वीरेंद्र सिंह बिसेन ने बताया कि हमने फरियादी की शिकायत पर गाली गलौज मारपीट धमकाने सहित एसटी एससी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है