गोपालगंज: बंजारी मोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में दो दर्जन महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा
शहर के बंजारी मोड़ के समीप कांग्रेस जिला कार्यालय परिसर में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड से आई करीब दो दर्जन महिलाओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यतया से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थामा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी महिलाओं को भव्य स्वागत किया।