सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीनगर गांव के समीप ट्रैक्टर और सीएनजी ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बुधवार की दोपहर 12,35 पर सदर अस्पताल लाया गया।