कालापीपल के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सप्त शक्ति संगम के द्वितीय सोपान में सैकड़ों मातृशक्तियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम में नारी शक्ति के सप्त गुणों की व्याख्या की गई और मातृशक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बालिकाओं ने सरस्वती वंदना, सामूहिक गीत और वीरांगनाओं के जीवन प्रसंगों पर प्रस्तुतियां दी।