आलमनगर के थाना अध्यक्ष कुलवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मारपीट कर जख्मी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना क्षेत्र के नवगछिया बासा से गिरफ्तार किए गए आरोपी को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।