रूपवास क्षेत्र के नेशनल हाइवे संख्या 123 पर स्थित गहनोली मोड़ थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 60 पव्वा अवैध देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गहनोली मोड़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रजीत सिंह हैड कांस्टेबल ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी।