झालरापाटन: मोतीपुरा गांव में पेड़ के नीचे खेल रहे 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर टूटकर गिरी डाली, गंभीर घायल
झालावाड़ के मोतीपुरा गांव में पेड़ के नीचे खेल रहे 5 साल के बच्चे पर डाली टूट कर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया कि गांव का राजेंद्र का 5 साल का बेटा सुनील घर के बाहर पेड़ के नीचे खेल रहा था उसी, समय पेड़ की ताली टूटकर उसे पर गिर गई।